{"_id":"5ac46ad34f1c1bda618b55df","slug":"police-inspector-and-lady-soldier-got-married-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने में इंस्पेक्टर और महिला सिपाही की 'प्रेम चर्चा', उसके बाद हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस थाने में इंस्पेक्टर और महिला सिपाही की 'प्रेम चर्चा', उसके बाद हुआ ये सब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
थाने में ही दोनों ने कर ली शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि इश्क छुपाए नहीं छुपाता। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है कानपुर के पुलिस इंस्पेक्टर और महिला सिपाही की। दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं सका। प्यार का मामला बड़ा तब हो गया जब महिला सिपाही कहीं गुम हो गई। उसके घरवालों ने डायल-100 पर उसके गुमशुदा होने की शिकायत कर दी। पुलिस ने खोजबीन की तो वह दरोगा संग मिली।
यहां दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में साथियों को बता दिया। फिर खुशी-खुशी कानपुर के रेलबाजार थाने में ही दोनों ने शादी रचा ली। एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद मुंह मीठा कराया, जिसका गवाह थाना स्टॉफ बना। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मूलरूप से रायबरेली के इटारा निवासी दरोगा हरीश यादव और अलीगढ़ के चाऊपुर निवासी सिपाही भावना तोमर रेलबाजार थाने में तैनात हैं। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध हैं। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद भावना घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार वालों ने डायल-100 को सूचना देने के साथ ही तलाश शुरू की तो बाबूपुरवा में भावना और दरोगा हरीश के साथ मिली। इसके बाद परिवार वालों को उनके रिश्तों को जानकारी हुई थी।