{"_id":"5c49fe12bdec222c510276c7","slug":"police-inspector-accused-of-tied-man-with-rope-and-force-to-walk-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर आरोप- रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाया, ये गलत व्यवहार भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर आरोप- रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाया, ये गलत व्यवहार भी किया
Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली के दरोगा के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है। इसमें पीड़ित ने दरोगा पर रस्सी से बांधकर बाजार में अपराधियों की तरह घुमाने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना स्ट्रीट निवासी दिनेश चंद्र चौरसिया ने शहर कोतवाली में तैनात दरोगा तेज बहादुर सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज कराया। इसमें कहा कि पांच दिसंबर 2018 को वह मारपीट की शिकायत करने कोतवाली गया था। दरोगा ने उसको कोतवाली में बैठा लिया। उसका सभी सामान भी जमा करा लिया और रात दस बजे तक कोतवाली में बैठाए रखा। जब बैठाने का कारण पूछा तो गालीगलौज कर मारपीट की। दरोगा ने जान से मारने की धमकी भी दी। डायबिटीज का मरीज होने के कारण दवा के लिए पानी मांगा तो किसी ने नहीं दिया।
दरोगा ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। शाम के समय दरोगा ने उसको रस्सी से बांधकर पूरी सब्जीमंडी में अपराधियों की तरह घुमाया। इससे उसकी मान हानि हुई। रात दस बजे छूटने के बाद वह घर गया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी, पवन मिश्रा की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम ने दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है।