{"_id":"660516842f305adc410d55e8","slug":"police-hooliganism-youth-slapped-heavily-co-said-there-will-be-a-detailed-investigation-into-the-conduct-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गुंडागर्दी: युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़, CO बोले- आचरण की होगी विस्तृत जांच, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गुंडागर्दी: युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़, CO बोले- आचरण की होगी विस्तृत जांच, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 28 Mar 2024 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:39 PM IST
सार
Hamirpur News: मामले में सीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीआरबी के पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक युवक को गाड़ी में बैठाकर थाने पहुंचाया है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों के आचरण की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवक को पीटकर गाड़ी में डालते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में एक युवक पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी उसे गाड़ी के अंदर बिठा रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
सीओ राजेश कमल ने बताया कि 27 मार्च 2024 को पीआरबी संख्या 1235 बस स्टेशन हमीरपुर में ड्यूटी पर थी। उसी समय चमन चाय वाले के यहां बर्तन की धुलाई कर रहा दीपक (19) पुत्र दुर्गादीन और बादशाह फल वाला दोनों किसी बात पर शराब के नशे में उलझ कर विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के आचरण की होगी विस्तृत जांच
वहीं, पर खड़ी पीआरबी के पुलिसकर्मी, जो ड्यूटी पर मौजूद थे। उन्होंने दोनों को चले जाने के लिए कहा, लेकिन शराब के नशे में दीपक यहां वहां बार-बार इधर-उधर जाकर उलझता रहा। उसे समझाने का प्रयास पीआरबी कर्मचारियों ने किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीआरबी के पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक दीपक को गाड़ी में बैठाकर थाने पहुंचाया है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों के आचरण की विस्तृत जांच की जा रही है।