फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police gets judicial remand of MLA Irfan Solanki, court has given approval in four cases

Irfan Solanki Case: पुलिस को मिली इरफान की ज्यूडिशियल रिमांड, चार मामलों में कोर्ट ने दी है मंजूरी

Thu, 02 Feb 2023 06:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Feb 2023 06:10 PM IST
सार

जाजमऊ आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा समेत अन्य मामलों में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी की रिमांड पुलिस को मिली है। कोर्ट ने चारों मामलों में 13 फरवरी तक के लिए रिमांड मंजूर की है। 

विज्ञापन
Police gets judicial remand of MLA Irfan Solanki, court has given approval in four cases
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने सहित अन्य मामलों में जेल में बंद आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में आज गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए की कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

यहां पुलिस ने चार अन्य मामलों में इरफान के लिए ज्यूडिशियल रिमांड की मांग की। कोर्ट ने चारों मामलों में 13 फरवरी तक के लिए रिमांड मंजूर कर लिया है। बता दें कि दिनभर चली न्यायिक कार्रवाई के दौरान इरफान सोलंकी लगभग 4:30 घंटे कोर्ट में रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एक पुराने मामले में उनके बयान भी कोर्ट में दर्ज किए गए। बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान का निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए इरफान के लेटर हेड का उपयोग हुआ था। इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा मूलगंज थाने में दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से तीखी बहस हुई। कोर्ट में बहस के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई तर्क रखे गए। हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की रिमांड अर्जी मंजूर कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed