{"_id":"5c5875aebdec22736e4ec3e9","slug":"police-get-astonished-to-see-more-than-47-lakh-rupees-under-car-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार की सीट उठाते ही पुलिस रह गई हक्का-बक्का, बैग में निकले 47.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की सीट उठाते ही पुलिस रह गई हक्का-बक्का, बैग में निकले 47.50 लाख रुपये
Mon, 04 Feb 2019 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव जिले के नवाबगंज टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार में ले जाई जा रही 47.50 लाख की नगदी पकड़ी। कार सवार युवक से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। युवक ने खुद को सराफा कारीगर बताया। हालांकि वह रकम से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा पाया। पुलिस की सूचना पर लखनऊ आयकर विभाग की जांच शाखा इंस्पेक्टर युवक को कार सहित लखनऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर रविवार रात नवाबगंज टोल प्लाजा पर अजगैन थाना एसओ अनिल सिंह भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब एक बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही सफेद रंग की क्रेटा कार की चेकिंग के दौरान कार में पीछे की सीट की नीचे काले रंग के बैग में 500 व 2000 के नोट की गड्डियां भरी मिलीं।
विज्ञापन
एसओ अनिल सिंह ने आयकर विभाग को सूचना दी
पूछताछ में कार सवार युवक ने अपना नाम शेख राजू अली पुत्र रूप अली निवासी पटकापुर बिरहाना रोड कानपुर बताया। बताया कि वह जेवर बनाकर सराफा दुकानों में सप्लाई का काम करता है। जांच में बैग से 47.50 लाख रुपये की नगदी मिली। शेख राजू पुलिस को यह नहीं बता पाया कि वह इतनी अधिक रकम कहां से लाया है। वह खरीद या बिक्री से संबंधी प्रपत्र भी नहीं दिखा पाया। काफी देर तक पुलिस को उलझाए रहा।
एसओ अनिल सिंह ने आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की जांच शाखा लखनऊ से आए आयकर निरीक्षक राजेंद्र सिंह पहुचे और शेख राजू को कार व रकम सहित लखनऊ लेकर चले गए। हसनगंज सीओ भीम कुमार गौतम ने बताया कि नगदी के साथ पकड़ा गया युवक कोई जानकारी नहीं दे रहा था। वह काफी देर तक उलझाए रहा, इस पर उसे आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। आयकर विभाग जांच कर अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
एसओ अनिल सिंह ने आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की जांच शाखा लखनऊ से आए आयकर निरीक्षक राजेंद्र सिंह पहुचे और शेख राजू को कार व रकम सहित लखनऊ लेकर चले गए। हसनगंज सीओ भीम कुमार गौतम ने बताया कि नगदी के साथ पकड़ा गया युवक कोई जानकारी नहीं दे रहा था। वह काफी देर तक उलझाए रहा, इस पर उसे आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। आयकर विभाग जांच कर अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।