{"_id":"8733af0251c15c4aede37f6fe5cdabc8","slug":"police-fricking-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में टहलते मिले असलहाधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में टहलते मिले असलहाधारी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 25 Feb 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
एक बाद एक कई जिलों की कचहरी में मर्डर की घटनाओं पर डीजीपी के आदेश के बाद मंगलवार को कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी शलभ माथुर ने एसपी और एसीएम के साथ बंदियों, वादकारियों और कचहरी आए अन्य लोगों की तलाशी भी कराई।
इस दौरान कई असलहाधारी नो वैपन जोन के बावजूद कचहरी में आराम से टहलते मिले। इन्हें चेतावनी दी गई कि अब कचहरी में असलहा लेकर न आएं। अभियान के दौरान एक वृद्ध की तलाशी में छूरी मिली। वृद्ध ने बताया कि फ्रूट चाट बेचता है। इसलिए यह छूरी रखे है।
दोपहर में एसएसपी भारी फोर्स, कई एसपी, एसीएम और डॉग स्क्वाएड को साथ लेकर कचहरी पहुंचे। उन्होंने प्रभारी जिला जज श्रीप्रकाश से कचहरी में चेकिंग की अनुमति ली। इसके बाद निचले तल से लेकर ऊपरी तलों पर चेकिंग कराई। कई जगह सिपाही बंदियों को खाना खिलाते मिले।
विज्ञापन
इन्हें एसएसपी और एसपी ने डपटा। चेकिंग की जानकारी मिलते ही ज्यादातर सिपाही बंदियों को पेशी कराकर हवालात जाते दिखे। एसएसपी ने कई बंदियों की भी तलाशी कराई।
इस दौरान एसएसपी ने कचहरी को नो वैपन जोन बताते हुए मातहतों से किसी भी व्यक्ति को असलहा लेकर कचहरी आने पर रोक लगाने को कहा। उधर, एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट वाले हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था परखी।