{"_id":"676ef7e727d79232d4095e24","slug":"police-found-clues-of-liquor-smugglers-etawa-news-c-216-1-etw1001-119650-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस को मिले शराब तस्करों के सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस को मिले शराब तस्करों के सुराग
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली से दो तस्कर बिहार में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी कर रहे हैं। चौबिया पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करों के सुराग मिले हैं, पुलिस जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लेगी। गुरुवार सुबह चौपला से चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से 550 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की थी। दिल्ली से बिहार तस्करी के लिए लेकर जा रहे कार चालक को गिरफ्तार किया था।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते से शराब की तस्करी बिहार में हो रही है। पकड़े आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से पुलिस पूछताछ में गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और दरभंगा जिले के कई स्थानीय तस्करों की मिली है। एसएसपी ने पुलिस टीम को अलर्ट कर इन अपराधियों की गिरफ्तारी का टास्क दिया है। पुलिस फिलहाल तस्करों की तलाश कर रही है। तस्कर दिल्ली, हरियाणा से बिहार में शराब छोटी गाड़ियों से पहुंचा रहे हैं।
चौबिया थाना प्रभारी बेचन कुमार ने बताया पकड़े गए आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने पूछताछ में बताया था वह पांच हजार रुपये के लालच में दिल्ली से शराब लेकर बिहार में तस्करी करने जा रहा था। उसके साथी मनोज व रिंकू ने उसे कार दिलवाई थी। उसमें एक बिहार की फर्जी नंबर प्लेट भी रखी थी। जिसे बिहार से पहले उसे लगाना था। मोहन शराब तस्करी में पहली बार पकड़ा गया है। मोहन से मिले सुराग से जल्द ही मनोज व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।