फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police found a missing boy and two teenagers

Kanpur News: लापता बालक व दो किशोरों को पुलिस ने किया बरामद

Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police found a missing boy and two teenagers
शिवली। थाना क्षेत्र के भीखर स्थित बुद्धेश्वर मंदिर पर बुधवार को आयोजित भंडारा में प्रसाद खाने गया एक बालक व दो किशोर लापता हो गए। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने तीनों को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। तीनों ने घूमने के लिए ट्रेन में बैठ जाने की बात कही है।
विज्ञापन

भीखर निवासी अजय कुमार गौतम ने बताया कि उसके गांव में स्थित बुद्धेश्वर मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर बुधवार को भंडारा हो रहा था। इसमें प्रसाद खाने के लिए उनका बेटा शिवा 12 गांव के यश सोमवंशी 13 व अवधेश सोमवंशी 10 के साथ गए थे। वहां से तीनों लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद बच्चों का पता नहीं चला तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चों के लापता होने के मामले में छानबीन की गई तो कानपुर नगर के गोविंद नगर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बच्चे देखे गए थे। इसपर जीआरपी की मदद से कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बच्चों को ट्रेन से उतार लिया गया। बच्चों ने बताया कि वह कभी ट्रेन पर नहीं बैठे थे। इसके चलते वह घूमने के लिए ट्रेन में सवार हो गए थे। बृहस्पतिवार को तीनों बच्चों को उनके परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed