फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police filed a chargesheet in the case of rape of a minor in Yateemkhana, Kanpur

यतीमखाना मामला: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, सगे भाई हैं मुख्य आरोपी, उनकी मां और मैनेजर भी बनाए गए आरोपी

Fri, 14 Oct 2022 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Oct 2022 02:54 PM IST
सार

कानपुर के यतीमखाना में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में - सगे भाई मुख्य आरोपी हैं, जबकि उनकी मां और यतीमखाना मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Police filed a chargesheet in the case of rape of a minor in Yateemkhana, Kanpur
yatimkhana kanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मां व यतीमखाना के मैनेजर को भी आरोपी बनाया है। मूलरूप से फतेहपुर निवासी आठ साल की बच्ची को 2015 में बेकनगंज निवासी दंपती ने गोद लिया था।

विज्ञापन

चार साल बाद उसने मदरसे के शिक्षक को बच्ची ने बताया था कि उसके साथ दंपति के बेटे यानी कथित दोनों भाई उससे दुष्कर्म करते हैं। परिजनों को जानकारी होने पर उसको यतीमखाना में दाखिल कर दिया था। दो महीने पहले किशोरी ने हाथ की नस काट ली थी। जब उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उसने आपबीती बताई थी।  

विज्ञापन

पुलिस ने पहले सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जेल भेजा था। उसके बाद उनकी मां व यतीमखाना मैनेजर को आरोपी बनाया था। बजरिया इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि इन दोनों पर साक्ष्य मिटाने व साजिश में शामिल होने से संबंधित साक्ष्य पाए गए हैं।

विज्ञापन

अनाथालय व यतीमखाना का नाम बदलने के लिए लिखा पत्र
शहर में अनाथालय और यतीमखाना दोनो हैं। प्रदेश के लगभग हर शहर में होते हैं। एडीसीपी पश्चिम लखन सिंह यादव ने राज्य बाल आयोग को एक पत्र लिखा है। उसके जरिये कहा है कि अनाथालय व यतीमखाना, ऐसे शब्द हैं जिनसे हीनभावना आती है।

विज्ञापन

इसका नाम बाल सदन या कुछ इसी तरह का हो तो काफी अच्छा लगेगा। आयोग ने नाम बदलने के प्रस्ताव को राज्य सरकार को भेजा है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही नाम तय हो जाएगा। इससे समाज में फैली हीन भावना समाप्त हो जाएगा।

ये है पूरा मामला
यतीमखाना में रह रही 16 वर्षीय किशोरी ने 14 अगस्त की रात हाथ की नस काट ली थी। इसी दौरान उसने बताया था कि नाला रोड निवासी दंपति महबूब व उनकी पत्नी शाहजहां 2015 में उसको बांदा के यतीमखाना से गोद लेकर आए थे।

उनके बेटे सऊद व दाउद ने दो वर्षों तक दुष्कर्म किया था। परिजनों को जानकारी होने पर 2019 में कर्नलगंज में स्थित यतीमखाना में उसको डाल दिया था। आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। शाहजहां को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उसे जेल भेजा गया था, हालांकि थाने से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed