{"_id":"58af2e864f1c1b1b4bb234a1","slug":"police-fears-villagers-escapee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का खाैफ, घर छाेड़ भागे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का खाैफ, घर छाेड़ भागे ग्रामीण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नसीरपुर के चौकीदार महेश की संदिग्ध हालात में हुई मौत और उसके बाद सड़क पर शव रखकर पुलिस पर पथराव के मामले में 14 नामजद और 160 अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिकतर लोग गांव छोड़कर चले गए हैं।
नसीरपुर के चौकीदार 22 वर्षीय महेश की मौत होने के बाद स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट थे। इसी बात को लेकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाकर शव को रखकर जाम लगाया और पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसी मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 160 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह की मानें तो अधिकतर फोर्स चुनाव के चलते बाहर गई है। इसके चलते आरोपियों की तलाश तेजी के साथ नहीं हो पा रही है। उधर, पुसिल की इस कार्रवाई से डरे लोग गांव छोड़कर चले गए हैं। युवक की मौत को हत्या बताने वाले भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।