फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police encounter in Orai, Clash took place while distributing stolen goods, seven inter district criminals arr

उरई में पुलिस मुठभेड़: चोरी के माल का बंटवारा करते समय हुई भिडंत, सात अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2023 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

Orai Crime: पुलिस ने उनके पास से 1,88,000 रुपये, 33 जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, एक चैन, तीन घंटा पीतल के 92 बिछिया, एक जोड़ी टॉक्स,  मंगलसूत्र, सहित लाखों का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police encounter in Orai, Clash took place while distributing stolen goods, seven inter district criminals arr
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में चोरी की योजना और माल का बंटवारा करते समय पुलिस ने मुठभेड़ में सात अंतर्जनपदीय गिरफ्तार कर लिया है। उनसे तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। कुठौंद थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उरई कोतवाली क्षेत्र मुजाम उर्फ निजाम गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी कानपुर देहात के शमशाद, कौशांबी जिले के फरमान, शहर कोतवाली क्षेत्र के जितेंद्र राजपूत उर्फ बोरा डकोर, कोतवाली क्षेत्र के विकास यादव, कानपुर देहात के चांद बाबू, उरई कोतवाली क्षेत्र के तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से 1,88,000 रुपये, 33 जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, एक चैन, तीन घंटा पीतल के 92 बिछिया, एक जोड़ी टॉक्स,  मंगलसूत्र, सहित लाखों का सामान बरामद किया है। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि मुठभेड़ घायल निजाम उर्फ मुजाम पर शहर कोतवाली के अलावा कई थानों में 17 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे
वहीं तस्लीम के ऊपर सात मामले, शमशाद के ऊपर 12 मामले, चांद के ऊपर तीन मामले, विकास के ऊपर छह मामले, जितेंद्र के ऊपर दो मामले व फरमान के ऊपर एक मामला दर्ज है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहासों का पता लग रही है। मुठभेड़ में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य से पूछताछ कर रही है। कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed