{"_id":"5d419eee8ebc3e6ca621d307","slug":"police-encounter-in-kanpur-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, कानपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में तड़के तीन बजे हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, कानपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में तड़के तीन बजे हुई मुठभेड़
Wed, 31 Jul 2019 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अपराधी को पकड़े हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर कोतवाली में व्यायामशाला तिराहे पर बुधवार तड़के पुलिस और शातिर बदमाश में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी का उपचार करवाने के बाद जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि तड़के करीब सवा तीन बजे व्यायामशाला तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी वीआईपी रोड पर सरसैया घाट की तरफ से बाइक से एक युवक आता दिखा।
रुकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, तभी उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हसीन बताया। वह मीरपुर कैंट का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस व आर्म एक्ट की धारा में एक दर्जनं मुकदमे दर्ज हैं।