{"_id":"639e9b65c605df5f0147c23a","slug":"police-encounter-in-farrukhabad-miscreant-died-due-to-bullet-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़: गोली लगने से बदमाश की मौत, कई थानों में दर्ज हैं 19 मुकदमे, दो सिपाही भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़: गोली लगने से बदमाश की मौत, कई थानों में दर्ज हैं 19 मुकदमे, दो सिपाही भी हुए घायल
Sun, 18 Dec 2022 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:18 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई। वहीं, दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस स्थान पर हुई है मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, दो सिपाही घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी रिंकू उर्फ देवेंद्र (38) पर विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के टेलीकोन के पास सुबह चार बजे पुलिस की देवेंद्र से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से देवेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देवेंद्र मूल रूप से जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव प्राइमपुर पैरोल का रहने वाला था। वह लंबे समय से चांदपुर में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में कायमगंज कोतवाली के सिपाही राजेश और सचिन भी घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें कहीं भर्ती नहीं कराया है। उनके गोली कहां लगी है, अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन