{"_id":"612b6ef967417e7bf31859fa","slug":"police-did-not-listen-then-the-grave-was-dug-to-be-buried-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के लिए खोदी कब्र: पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो जिंदा दफन होने के लिए खोद डाली कब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के लिए खोदी कब्र: पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो जिंदा दफन होने के लिए खोद डाली कब्र
Sun, 29 Aug 2021 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Aug 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
खुद को दफन करने की तैयारी करता युवक
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मूसानगर में देवराहट के दुधनिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने कब्जेदारी के मामले का हल नहीं निकलने पर खुद को जिंदा दफन करने के लिए कब्र खोद डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा कर शांत कराया।
इसके बाद युवक व कब्जे के आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दुधनिया गांव के इसरारुल हसन ने कुछ दिन पहले एसडीएम से शिकायत की थी कि पड़ोसी बिलाल हसन उर्फ सरमच ने रास्ते में मकान का छज्जा बना लिया है।
इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है। उसने अधिकारी से समस्या से निस्तारण की मांग की थी। इस पर कार्रवाई न होने से नाराज इसरारूल ने शनिवार को खुद को जिंदा दफन करने के लिए कब्र खोद डाली। इसकी जानकारी होने पर एसओ मनोज सिंह गांव पहुंचे और उसे समझाया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि मामला पारिवारिक चचेरे भाइयों के बीच कब्जे को लेकर है। शांतिभंग के मामले में इसरारुल व बिलाल को गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि मामले की जानकारी पर मौके पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों पक्ष पर कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है। इसरारुल को कब्र खोदने के लिए उकसाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।