{"_id":"582472c84f1c1b7304b378d4","slug":"police-deteriorate-arrangement-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पुलिस अपने नोट बदलवाने को आतुर, खुद व्यवस्था कर रहे चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पुलिस अपने नोट बदलवाने को आतुर, खुद व्यवस्था कर रहे चौपट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
हमीरपुर जिले नोटों को बदलवाने को लेकर बैंकों में दिनभर मारामारी रही। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद 10-10 रुपये के पुराने चार हजार रुपये बदलकर दिए गए। वहीं एसबीआई में पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिसवाले अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर सीधे कैश काउंटर पर नोट बदलवाने पहुंचे। मैनेजर ने इसकी शिकायत अधिकारियों को की।
बैंकों के खुलने के समय से पहले ही गुरुवार सुबह उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई थी। जहां लाइन में लगने को लेकर मारामारी रही। वहीं सुरक्षा में लगे सिपाही व दरोगा अपने नोटों को बदलवाने के लिए सीधे काउंटर के पास पहुंचे। इसका लाइन में लगे लोगों ने विरोध किया। इस पर पुलिस वालों ने अपनी वर्दी की धौंस जमाने की कोशिश की।
शोर-शराबा मचने पर बैंक प्रबंधक अविनाशचंद्र ने मामले की सूचना बड़े अधिकारियों को दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। यही हाल इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा, पंजाब एंड सिंध बैंक का रहा। सभी बैंकों में एक-एक होमगार्ड व एक-एक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।