फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police constable saved the life of a female monkey in Fatehpur, video went viral on social media

यूपी: सिपाही ने बचाई मादा बंदर की जान, प्रसव के दौरान फंस गया था नवजात बंदर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

Sat, 16 Apr 2022 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 04:42 PM IST
सार

आमतौर पर लोग बदंरों को बजरंगवली का स्वरूप मानते हैं। इस लिहाज से उन्हें मारने-पीटने में संकोच करते हैं। इसी आस्था को मजबूत कर रहा है, फतेहपुर की यह घटना। जब पुलिस के एक सिपाही ने मौत से जुझ रही मादा बंदर की जान बचा ली। 

विज्ञापन
Police constable saved the life of a female monkey in Fatehpur, video went viral on social media
बंदरिया की जान बचाता सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के खागा क्षेत्र में प्रसव के दौरान आधा बाहर आने के बाद फंसकर मृत हुए नवजात बंदर और दो दिन से दर्द में चीख रही मादा बंदर की जान एक सिपाही ने शनिवार की सुबह बचाई। फोन पर पहुंचे यूपी 112 डॉयल के सिपाही विनोद कुमार ने फंसे हुए मृत बच्चे के शव को बाहर निकाला, तो दर्द से बिलख रही मादा बंदर को राहत मिली।

विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के विजय नगर मोहल्ले में एक मादा बंदर, बच्चे को जन्म दे रही थी। इस दौरान नवजात बंदर का शरीरा आधा बाहर तो निकल आया, लेकिन आधा शरीर फंस गया और इससे उसकी मौत हो गई। शव फंसने से मादा बंदर दर्द के कारण चीखने लगी और सड़क पर आकर घिसटने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर कई बंदर जमा हो गए और लोगों ने भी उसे सड़क किनारे चीखते हुए देखा, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया।

विज्ञापन

दो दिन होने के कारण नवजात बंदर का शव भी सड़ने लगा, जिससे मादा बंदर की जान पर बन आई।  शनिवार की सुबह कोई रास्ता न देख लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना मिलने पर 112 बाइक के सिपाही विनोद कुमार अपने साथी के साथ विजय नगर पहुंचे और शिकायतकर्ता से मिले। मादा बंदर की हालत देख सिपाही ने मदद करने ठानी। सिपाही ने मोहल्ले से एक बोरा मंगाया और उससे मादा बंदर के सिर को ढककर उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने मदद की और उन्होंने मादा बंदर को पकड़ लिया, तो दर्जनों बंदर वहां दौड़ पड़े। यह देख लोग डंडा लेकर आ गए।

विज्ञापन

सिपाही ने एक कपड़े के सहारे मादा बंदर में फंसे हुए नवजात बंदर के शव को खींचकर बाहर निकाला, तो चीख रही मादा बंदर शांत हो गई। शव को निकालने के बाद मादा बंदर को पकड़कर सड़क किनारे छोड़ दिया गया, तो वह चली गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह खबर भी वायरल हुई और नवजात मृत बंदर के शव को निकालने का वीडियो भी देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed