फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police constable's daughter also corona infected

कोरोना पॉजिटिव आई मासूम बेटी को देख फफककर रो पड़ा संक्रमित सिपाही, डॉक्टरों के छलके आंसू

Sun, 03 May 2020 03:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
police constable's daughter also corona infected
सिपाही भी कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में भर्ती रायपुरवा थाने के संक्रमित सिपाही ने जब कोरोना पॉजिटिव आई तीन साल की बेटी को देखा तो फफककर रो पड़ा। मां से दूर बच्ची और पिता की बेबसी देखकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ भी अपने आंसू न रोक सका। इसके बाद बच्ची को पिता के बगल वाले बेड पर ही रखा गया।

विज्ञापन


इसके पहले मेडिकल टीम जब बच्ची को लेने उसके घर पहुंची तो उसका सवाल 'मेरे पापा कहां हैं' सुनकर डॉक्टर भी रो पड़े। मासूम से कहा तुम्हारे पापा ने ही तुम्हें बुलाया है। रायपुरवा थाने में तैनात सिपाही अनवरगंज थाने के आवास में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले कोरोना की पुष्टि होने के बाद सिपाही को कांशीराम अस्पताल में भर्ती करवाकर पूरे परिवार को घर में क्वारंटीन किया था। शनिवार को परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट आई तो तीन साल की बेटी भी संक्रमित पाई गई। दोपहर में मेडिकल टीम जब बच्ची को लेने पहुंची तो उसने कहा कि पापा पता नहीं कहा चले गए और मम्मी मेरे पास नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की तरफ देखकर बच्ची ने पूछा, बताती क्यों नहीं, पापा कब आएंगे। कोरोना के संकट से अंजान बच्ची की बातें सुनकर मेडिकल टीम के हर सदस्य की आंखें भीग गईं। हिम्मत जुटाकर कुछ कर्मचारी आगे बढ़े और बच्ची से कहा कि मम्मी नाराज हैं। इसलिए पापा ने आपको अपने पास बुलाया है।

किसी तरह टीम उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची। पापा को देखते ही बच्ची उनके पास जाने की जिद करने लगी और सिपाही फफककर रोने लगा। मासूम बच्ची के साथ पिता की हालत देख वार्ड के मरीजों से लेकर अस्पताल के कर्मचारियों की आंखें भर आईं।

संक्रमण की चेन में एक और सिपाही
पुलिसवालों के बीच बन रहे कोरोना संक्रमण की चेन में एक और सिपाही घिर गया। शनिवार को आई रिपोर्ट में ट्रैफिक का एक सिपाही संक्रमित पाया गया। यह सिपाही रायपुरवा थाने के कैपर चौकी में बने आवास में परिवार के साथ रहता है। रिपोर्ट आने के बाद उसके परिवार के बाकी सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ शहर में अब तक 13 पुलिसकर्मी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed