फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police constable loose talk with doctor in charge of Covid Hospital

कोविड अस्पताल के प्रभारी से सिपाही ने की अभद्रता, डाॅक्टर ने कार्रवाई न होने पर दी सेवाएं बंद करने की चेतावनी

Tue, 11 Aug 2020 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
police constable loose talk with doctor in charge of Covid Hospital
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
फतेहपुर के थरियांव कोविड अस्पताल के प्रभारी से सोमवार को डायल 112 के सिपाही ने अभद्रता कर दी। प्रभारी ने मामले की शिकायत एसपी से की है। उन्होंने कार्रवाई न करने पर सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। डाॅ. अनुपम सिंह कोविड अस्पताल थरियांव और हसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं।
विज्ञापन


वे पीएचसी में सहजादेपुर गांव से मारपीट में आए घायलों का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। तभी डायल 112 की गाड़ी नं 1178 पहुंची। तीन सिपाही डाॅक्टर के कमरे में घुस गए। डाॅ. अनुपम सिंह ने बतायाकि उनमें एक सिपाही तेज आवाज में कोरोना की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन


प्रभारी ने कहा कि जांच समय पूरा हो चुका है। इसी वजह से जांच नहीं हो सकती। इस पर सिपाही ने अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही की शर्ट बाहर लटक रही थी। सीने की बटन भी खोल रखी थी। डाॅ. अनुपम सिंह ने बताया कि सिपाही को कमरे से बाहर जाने को कहा। जिसका वीडियो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति अंदर घुसे और तेज आवाज में बात की। सरकारी काम में बाधा पैदा की। उन्होंने एसपी और थानेदार एमपी सिंह से शिकायत कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि डाॅक्टर की ओर से फोन पर शिकायत आई है। सिपाही से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 

सिपाही की यूनीफार्म बेहद खराब थी। जिसका वीडियो भी है। गले से बटन खुली हुई व नीचे शर्ट पूरी तरह लटक रही थी। बिना अनुमति अंदर घुसे और तेज आवाज में बात की। सरकारी काम में बाधा पैदा की। इसकी शिकायत अपने संघ के लोगों से की है। एसपी से मिलकर पूरी बात रखेंगे। 
डाॅ. अनुपम सिंह, प्रभारी हसवा पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed