फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police conducted a search operation at liquor shops.

Kanpur News: शराब दुकानों पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a search operation at liquor shops.
कन्नौज। शराब दुकानों पर मिलावट और अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर पुलिस ने मंगलवार देर शाम सघन सर्च अभियान चलाया। आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस टीमों ने देसी, अंग्रेजी और मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण किया। पुलिस के इस अभियान से ठेका संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने शराब दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री क्षमता, लाइसेंस, सीसीटीवी और निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री की जांच की। कई जगहों पर बोतलों की सील और बैच नंबर का भी मिलान किया गया। अधिकारियों ने शराब में मिलावट की आशंका को लेकर सैंपल की जांच पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों शराब में पानी मिलाकर बेचने और ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया। अभियान को लेकर गोलकुआं, सरायमीरा क्षेत्र में पुलिस ने देर शाम तक ठेकों पर जांच की। इस दौरान कुछ ठेकों पर अनियमितता मिलने पर चेतावनी दी गई और रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजी गई। पुलिस ने ठेका संचालकों को सख्त हिदायत दी कि निर्धारित मानकों का पालन न करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री और मिलावट पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार चलती रहेगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed