फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police commissioner system in Kanpur, DCP traffic statement

कानपुर पुलिस कमिश्नरी: डीसीपी ट्रैफिक बोले- संसाधन मजबूत कर सुधारेंगे ट्रैफिक, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

Thu, 01 Apr 2021 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Apr 2021 01:32 PM IST
सार

- एक महीने में शुरू होंगे सभी सिग्नल, ऑनलाइन चालान की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी
- कानपुर के ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या बनी रेलवे लाइन को लेकर भी चल रहा मंथन

विज्ञापन
police commissioner system in Kanpur, DCP traffic statement
डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद पहली बार एक आईपीएस अफसर के हाथ में ट्रैफिक की कमान सौंपी गई है। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करना सबसे बड़ी चुनौती है। दूसरी जिम्मेदारी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर उनका पालन कराना है। इसके लिए बदली व्यवस्था में क्या कवायद की जाएगी?
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थी ने अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि पहले हम अपनी व्यवस्था सुधारेंगे, जिससे आम लोगों को सहूलियत हो। इसके बाद नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। पेश है डीसीपी ट्रैफिक से बातचीत के प्रमुख अंश...
विज्ञापन


एक महीने में शुरू होंगे सभी कैमरे
कार्यभार ग्रहण करते ही डीसीपी ट्रैफिक ने समीक्षा की। इसमें पता चला कि सितंबर 2020 से आईटीएमएस कंट्रोल रूम बंद है। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इससे ऑनलाइन चालान भी ठप हैं। स्मार्ट सिटी के तहत भी लगाए गए कैमरे बंद पड़े हैं। डीसीपी ने बताया कि एक महीने में ये सभी कैमरे शुरू कराए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर ऑनलाइन चालान होंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसिंग के जाम से छुटकारे की कोशिश
डीसीपी ने बताया कि जीटी रोड पर 14 जगहों पर क्रॉसिंग हैं। पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश ने गुमटी नंबर पांच चौराहे पर अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग कर डिवाइडर बनवाया था। तब से वहां जाम की स्थिति नहीं बनती। डीसीपी ने बताया कि इसी तर्ज पर आगे भी दो से तीन क्रॉसिंग पर किया जाएगा, जहां लोगों को करीब 50 मीटर आगे से यूटर्न लेना होगा। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

अतिक्रमण और अवैध स्टैंड हटेंगे
डीसीपी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर सड़कें काफी चौड़ी हैं। अतिक्रमण की वजह से वहां जाम लगता है। इसलिए किसी भी हाल में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए सभी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। शहर में चल रहे अवैध टेंपो-ऑटो स्टैंड हटाने की भी कार्रवाई की जाएगी।


फोर्स बढ़ेगा, सहूलियत मिलेगी
डीसीपी ने बताया कि मानक के मुताबिक फोर्स की कमी है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। पंचायत चुनाव के बाद पुलिस बल मिलने की उम्मीद है। बताया कि प्रमुख चौराहों, मॉल, बस स्टैंड आदि जगहों पर हर वक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी। क्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed