फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police commissioner strict on history sheeter manoj singh case

पुलिस कमिश्नर सख्त: हिस्ट्रीशीटर को भगाने में सिपाही का लड़का था शामिल, आरोपी के परिवार से खाली कराया आवास

Sun, 06 Jun 2021 05:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Jun 2021 05:42 AM IST
विज्ञापन
Police commissioner strict on history sheeter manoj singh case
असीम अरुण कमिश्नर कानपुर - फोटो : amar ujala
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को फरार कराने की घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सिपाही का लड़का है। लिहाजा कमिश्नर के आदेश पर शनिवार को उसके पिता से सरकारी आवास खाली करवा लिया है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि अभी और गंदगी साफ करनी है। अपराध या भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होंगी। हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को फरार कराने में आरोपी रॉकी शामिल था। शुक्रवार को पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था। रॉकी के पिता मनोज यादव ट्रैफिक पुलिस में सिपाही हैं। ट्रैफिक लाइन में उनको आवास मिला हुआ था।
विज्ञापन


रॉकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल उसके पिता के सरकारी आवास को खाली कराने के निर्देश दिये। देर शाम परिवार मकान खाली कर चला गया। सीपी ने कहा कि विभाग से जुड़ा अगर कोई आपराधिक घटना या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो उस पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। सीपी ने कहा कि अभी और गंदगी साफ करना बाकी है। ये सफाई अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed