फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police commissioner asim arun applied for vrs

असीम अरुण: खाकी छोड़ खादी धारण करेंगे कानपुर के पुलिस आयुक्त, भाजपा में होंगे शामिल, कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव

Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिखा कि बस अब एक ही कष्ट है अपनी आलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र को अब नहीं पहन सकूंगा। 

विज्ञापन
police commissioner asim arun applied for vrs
असीम अरुण - फोटो : फेसबुक

विस्तार

कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण अब खाकी उतार कर खादी धारण करेंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का एलान कर सभी को चौंका दिया। फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक की है।
विज्ञापन


1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने रिटायरमेंट से आठ साल 9 महीने पहले वीआरएस (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन कर दिया है। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने इसकी पुष्टि की है। जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


चर्चा है कि उन्हें कन्नौज सदर विधानसभा सीट (सुरक्षित) से टिकट मिल सकता है। वे कन्नौज के गौरनपुरवा (तिर्वा) के  रहने वाले हैं। फेसबुक पोस्ट में असीम अरुण ने लिखा है कि ‘मैंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है, क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा नए रूप में करना चाहता हूं। मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे भाजपा की सदस्यता के योग्य समझा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट डालने से पहले दोपहर को असीम अरुण ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने वीआरएस का आवेदन करने और भाजपा से जुड़ने का एलान किया। असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद प्रस्ताव रखा था। इस बारे में काफी विचार करने के बाद पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया।

वीआरएस की अर्जी लगाई, फेसबुक पर डाली पोस्ट
उन्होंने लिखा कि बस अब एक ही कष्ट है अपनी आलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र को अब नहीं पहन सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed