{"_id":"61d9ea6d863730037e5fb1ae","slug":"police-commissioner-asim-arun-applied-for-vrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असीम अरुण: खाकी छोड़ खादी धारण करेंगे कानपुर के पुलिस आयुक्त, भाजपा में होंगे शामिल, कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असीम अरुण: खाकी छोड़ खादी धारण करेंगे कानपुर के पुलिस आयुक्त, भाजपा में होंगे शामिल, कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव
Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
सार
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिखा कि बस अब एक ही कष्ट है अपनी आलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र को अब नहीं पहन सकूंगा।
विज्ञापन
असीम अरुण
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण अब खाकी उतार कर खादी धारण करेंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का एलान कर सभी को चौंका दिया। फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक की है।
1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने रिटायरमेंट से आठ साल 9 महीने पहले वीआरएस (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन कर दिया है। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने इसकी पुष्टि की है। जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
चर्चा है कि उन्हें कन्नौज सदर विधानसभा सीट (सुरक्षित) से टिकट मिल सकता है। वे कन्नौज के गौरनपुरवा (तिर्वा) के रहने वाले हैं। फेसबुक पोस्ट में असीम अरुण ने लिखा है कि ‘मैंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है, क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा नए रूप में करना चाहता हूं। मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे भाजपा की सदस्यता के योग्य समझा’।

Trending Videos
फेसबुक पर पोस्ट डालने से पहले दोपहर को असीम अरुण ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने वीआरएस का आवेदन करने और भाजपा से जुड़ने का एलान किया। असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद प्रस्ताव रखा था। इस बारे में काफी विचार करने के बाद पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया।
वीआरएस की अर्जी लगाई, फेसबुक पर डाली पोस्ट
उन्होंने लिखा कि बस अब एक ही कष्ट है अपनी आलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र को अब नहीं पहन सकूंगा।
वीआरएस की अर्जी लगाई, फेसबुक पर डाली पोस्ट
उन्होंने लिखा कि बस अब एक ही कष्ट है अपनी आलमारी के सबसे सुंदर वस्त्र को अब नहीं पहन सकूंगा।