फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police Commissioner appeals, No ragging, welcome juniors with swag

पुलिस कमिश्नर ने की अपील: रैगिंग नहीं, स्वैग से करें जूनियरों का स्वागत

Tue, 28 Sep 2021 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Sep 2021 12:45 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यह दंडनीय अपराध है।

विज्ञापन
Police Commissioner appeals,  No ragging, welcome juniors with swag
स्टेप एचबीटीआई कैंटीन के बाहर जूनियर छात्रों से रैगिंग करते सीनियर छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के एचबीटीयू में रैगिंग की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सभी संस्थानों के सीनियर छात्रों से अपील की है कि संस्थान में दाखिला लेने वाले जूनियर छात्रों से भाइयों की तरह व्यवहार करें।
विज्ञापन


उनका स्वागत रैगिंग से नहीं बल्कि स्वैग (उत्साहपूर्ण अंदाज) से करें। एचबीटीयू में शनिवार को सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियरों के साथ रैगिंग की थी। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
विज्ञापन


यह दंडनीय अपराध है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ संस्थान तो कार्रवाई करेगा ही, पुलिस भी कानूनी कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने सीनियर छात्रों से अपील की कि कोरोना महामारी के कारण हर छात्र ऑफलाइन क्लास को मिस कर रहा था। अब जब सब कॉलेज आने को लेकर उत्साहित हैं तो जूनियरों का स्वागत करें। भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed