{"_id":"5c1cf583bdec2256da22f5fa","slug":"police-caught-truck-full-of-cattle-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 फीट के कंटेनर में भूसे की तरह भरे थे 27 बैल, 18 किलोमीटर तक पुलिस को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 फीट के कंटेनर में भूसे की तरह भरे थे 27 बैल, 18 किलोमीटर तक पुलिस को छकाया
Sat, 22 Dec 2018 09:37 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा बैलों से भरा कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में गोवंशियों की तस्करी की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने लखनऊ-कानपुर राजमार्ग और रायबरेली मार्ग पर लगभग 18 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक कंटेनर की घेराबंदी की। इस दौरान चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। कंटेनर में पुलिस को 27 बैल बंधे मिले। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बैलों को लखनऊ स्थित कान्हा उपवन भेज दिया गया है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार का एक कंटेनर गोवंशियों को लेकर लखनऊ जा रहा है। पुलिस ने कानपुर से आ रहे एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक ने कंटेनर भगाना शुरू कर दिया। ऐसे में डायल 100 पुलिस ने उसका पीछा किया। गदनखेड़ा चौराहा पहुंचते ही चालक ने कंटेनर रायबरेली की ओर मोड़ दिया।
सिपाहियों ने ललऊखेड़ा चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने घेराबंदी की। हरिवंश राय बच्चन कॉलेज के निकट चालक कंटेनर को सड़क पर छोड़ भाग निकला। पुलिस ने जब कंटेनर खोला तो उसमें बैल बंधे मिले। कंटेनर को सुरक्षित दही चौकी पहुंचाया गया। जहां पशु चिकित्सक डॉ. राकेश, मुकेश व नीरज के नेतृत्व में बैलों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने बताया कि कंटेनर में मिले बैलाें को लखनऊ कान्हा उपवन भेजा गया है। ट्रक बिहार के नवादा जिले का है।

पुलिस पीछा करती रही और भाग निकले चालक
पुलिस ने पकड़ा बैलों से भरा कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
24 फीट के कंटेनर में भरे थे 27 बैल
पशु तस्करों ने 24 फीट लंबे व 6 फिट चौड़े कंटेनर में बैलों को भूसे की तरह भरा था। इधर-उधर भाग न सके इसके लिए उनके ऊपर रस्सी का जाल भी बांधा गया था। जाल में ही रस्सियों से बैलों की गर्दन बंधी हुई थी। गर्दन से बंधी रस्सी की लंबाई दो फीट से कम थी। जिसकी वजह से वह बैठ भी नहीं सकते थे।
डायल 100 के सिपाहियों के अनुसार वह लखनऊ-कानपुर राजमार्ग से कंटेनर का पीछा कर रहे थे। कंटेनर के रायबरेली की ओर मुड़ने के बाद भी उसका पीछा जारी रखा। घेराबंदी के लिए उन्होंने ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज को भी सूचना दे दी थी। इसके बाद भी चालक हरिवंशराय बच्चन डिग्री कॉलेज के निकट कंटेनर को सड़क पर छोड़ भाग गया।