फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught SP workers who were going to submit a memorandum to the CM and took the memorandum.

Kanpur News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने पकड़ा, लिया ज्ञापन

Sat, 07 Mar 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Police caught SP workers who were going to submit a memorandum to the CM and took the memorandum.
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन के दौरान समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्षद अर्पित यादव और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता में नव निर्मित 100 बेड वाले अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग की। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पित यादव ने बताया कि कानपुर दक्षिण क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे गंभीर मरीजों को हैलट, उर्सला और कांशीराम अस्पताल पहुंचने में देरी होती है। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में नौबस्ता में बने अस्पताल का संचालन क्षेत्र की बड़ी जरूरत है। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसीपी नौबस्ता को सौंपा और अस्पताल जल्द शुरू कराने की मांग दोहराई। इस दौरान पार्षद पति आलोक यादव, सत्यम मिश्रा, अखिलेश यादव, आशीष, रिंकू केसरवानी, साहिल यदुवंशी, नितिन श्रीवास्तव, हर्षित यादव और विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed