फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught sex-scandal in etawah

किराए के मकान में चला था सेक्स रैकेट का खेल, पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले लोग

Sat, 29 Sep 2018 08:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Sep 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
police caught sex-scandal in etawah
डेमो पिक
यूपी के इटावा में फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर यशोदा नगर के एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़ी दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यशोदा नगर में एक किराये के मकान में पिछले दो माह से सैक्स रैकेट चल रहा था। चौबिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने यशोदा नगर में एक मकान किराये पर ले रखा था। इसमें महिला ने कई लड़कियों से साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी। मकान में संदिग्ध लोगों को असमय आते जाते देखकर इलाके के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी। पहले तो पुलिस ने इसकी बारीकी से मामले की पड़ताल की। बाद में यकीन होेने पर मुखबिरों को लगाया गया। शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग महिलाओं के साथ घर में मौजूद हैं। पुलिस ने छापा मारा तो कमरे में लोग आपत्तिजनक अवस्था में मिले। घर से पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूर लड़कियों को करती थी शामिल 

police caught sex-scandal in etawah
डेमो पिक

प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार ने बताया कि किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं के अलावा रंगरेलियां मना रहे सुभाष पांडे पुत्र सुरेश पांडे, शैलेंद्र पुत्र रमेश दिवाकर व महेंद्र पुत्र सुघर सिंह निवासीगण कैस्त थाला जसवंत नगर व विजेंद्र सिंह पुत्र अभय राम निवासी नंद पुर सैफई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से 2426 रुपये भी बरामद हुए हैं। सभी को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जेल भेज  दिया गया है। 

पहले भी पकड़ी जा चुकी रैकेट संचालिका
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालिका पहले भी पकड़ी जा चुकी है। उस वक्त उसके साथ तीन लड़कियां थीं। इस मामले में पुलिस ने उसको जेल भेजा था। जेल से छुटने के बाद वह बाहर चली गई। उसके बाद से दोबारा से उसने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया। 

मजबूर लड़कियों को करती थी शामिल 
पुलिस के अनुसार, संचालिका गांव की गरीब और मजबूर लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में शामिल करती थी। उसके साथ पकड़ी गई महिला गरीब परिवार की हैं। हालांकि बहुत हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट नहीं था। पकड़े गए लोग भी दैनिक काम करने वाले हैं। सभी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। इससे आगे से वह काम न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed