{"_id":"5d14d2a18ebc3e3cd13c4774","slug":"police-caught-fake-liquor-factory-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा में पकड़ा गया शराब कारखाना, आरोपियों की तैयारी देख उड़े पुलिस के होश, ये चीजें हुईं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में पकड़ा गया शराब कारखाना, आरोपियों की तैयारी देख उड़े पुलिस के होश, ये चीजें हुईं बरामद
Thu, 27 Jun 2019 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में पीएसी गेट नंबर दो के सामने स्थित मकान से पुलिस ने बुधवार रात शराब बनाने का कारखाना पकड़ा। मौके से मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया जबकि उसके चार साथी भाग निकले। मकान से शराब बनाने का केमिकल, रंग, बोतल पैक करने की मशीन समेत ढक्कन और होलोग्राम बरामद किए गए हैं।
आरोपियों में दो मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रात में पुलिस को पीएसी गेट नंबर दो के सामने स्थित मकान में शराब बनाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारकर मकान से सैफई के नवलपुरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र हरविलास को गिरफ्तार किया।

भरथना निवासी प्रमोद, ऊसराहा के समथर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ पिंकू पुत्र अशोक कुमार, मैनपुरी जिले के नई बस्ती गांधीनगर थाना करहल निवासी छोटेलाल उर्फ मूलचंद्र पुत्र जवाहर गुप्ता, अमन उर्फ मोनू गुप्ता पुत्र छोटेलाल भाग निकले। एएसपी ने बताया कि मकान प्रदीप कुमार का है।
वह करीब तीन महीने से साथियों के साथ अवैध रूप से शराब बना रहा था। मकान से 140 लीटर ओपी (ओवर फू्रफ) शराब बनाने वाला केमिकल, 250 एमएल (केरेमल) शराब में मिलाने वाला रंग, 171 पव्वा शराब, शराब की बोतलें शील करने वाली मशीन, दस हजार नकली क्यूआर कोड, 2315 रैपर और 2210 ढक्कन बरामद किए गए हैं।