फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police busted international human trafficking gang 12 women returned home tales are very painful

नोएडा: यूपी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, कई महिलाएं लौटीं वतन, बेहद दर्दनाक हैं दास्तां 

Sun, 29 Aug 2021 06:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 29 Aug 2021 06:05 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि जैसे ही वह ओमान पहुंची, उसका फोन छीन लिया गया और उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

विज्ञापन
Police busted international human trafficking gang 12 women returned home tales are very painful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की 45 वर्षीय नरगिस (बदला हुआ नाम) अपने दो बेटियों और एक बेटी के साथ शादी के कई सालों बाद अपने पति से अलग रह रही थी।  
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर महिला को ओमान में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने का अवसर मिला। जिससे उसे प्रति माह 25 हजार रुपये सैलरी मिलती। 

कानपुर स्थित एक ट्रैवल एजेंट की मदद से फरवरी में वह खाड़ी देश ओमान पहुंची। उन्हें महसूस हुआ कि वह मानव-तस्करी के गिरोह के जाल में फंस गई हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह ओमान पहुंची, उसका फोन छीन लिया गया और उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। इस दौरान श्रीलंका की एक महिला आयशा ने उनकी मदद की। उन्होंने उससे भारत लौटने की भीख मांगी, लेकिन उसने रिहाई के लिए 4 लाख रुपये की मांग की। 

उनकी बेटी सोफिया (बदला हुआ नाम) ने कहा कि अम्मी ने किसी तरह हमें फोन पर अपनी आपबीती के बारे में बताया, जिसके बाद मैंने कानपुर पुलिस को ट्रैवल एजेंट के विवरण के साथ मामले की सूचना दी। 15 अगस्त को जब देश ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, नरगिस कानपुर पुलिस और विदेश मंत्रालय की मदद से दो और महिलाओं के साथ वतन लौटीं। अप्रैल से अब तक 18 महिलाएं वतन वापस आ चुकी हैं। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले ओमान में फंसीं तीन और महिलाओं की भारत वापसी हुई थी। अमौसी एयरपोर्ट पर उनके परिजनों ने उन्हें रिसीव किया था। भारत आने वाली महिलाओं में दो कानपुर और एक उन्नाव की थी। क्राइम ब्रांच अब इन तीनों महिलाओं के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के बहाने कानपुर, उन्नाव की कुछ महिलाओं को ओमान में बेच दिया गया था। जहां उन्हें शेख ने बंधक बना रखा था। करीब छह महीने पहले कर्नलगंज थाने में दर्ज किए गए केस में क्राइम ब्रांच ने आरोपी ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल और अतिकुर्ररहमान व एक आरोपी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था।

क्राइम ब्रांच की पहल पर विदेश मंत्रालय की मदद से अब तक चार महिलाएं भारत वापसी कर चुकी हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमान पुलिस ने इन महिलाओं को रेस्क्यू कर भारतीय दूतावास के सुपुर्द कर दिया था।


पुलिस के मुताबिक तीनों महिलाएं टूरिस्ट वीजा पर ओमान गई थीं। वीजा की समयावधि खत्म हो गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी थीं। वह अवैध रूप से वहां रह रही थीं। इस बीच एक कंपनी ने उनके दस्तावेज बनवाए। जिससे उनको वहां रहने के लिए वीजा बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed