फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police beaten a man who went for complaint

कानपुर: लापता पुत्र की तलाश के लिए गुहार लगाने पुलिस चौकी गए मजदूर को चौकी इंचार्ज ने बंधक बना पीटा

Sun, 26 Jan 2020 12:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
police beaten a man who went for complaint
यूपी पुलिस फाइल फोटो

कानपुर के सजेती थाने की कुआंखेड़ा पुलिस चौकी लापता पुत्र की तलाश के लिए गुहार लगाने गए मजदूर को चौकी इंचार्ज ने बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि दो दिन चौकी में पीटने के साथ बेगारी भी कराई गई। इसके बाद दो हजार रुपये देने के बाद उसे छोड़ा गया। 

विज्ञापन


सजेती थानाक्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव निवासी मजदूर लल्लन कोरी के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र मोहित इंटर, मंझला पुत्र शोभित कक्षा 11 और छोटा बेटा छोटू कक्षा छह का छात्र है। हाईस्कूल परीक्षा में 86 फीसद अंक लाने वाला 15 वर्षीय शोभित ढाई माह से लापता है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी लड़के से शोभित की फोन पर बात होने की जानकारी मिली, लेकिन पूछने पर उसके स्वजनों ने गालीगलौज कर भगा दिया। बुधवार को लल्लन शिकायती पत्र लेकर कुआंखेड़ा चौकी गया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने मदद के बजाय लोगों को फर्जी ढंग से फंसाए जाने की बात कह उसे ही बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपितों से मोबाइल नंबर लेकर पुत्र शोभित से बात भी कराई। दिन भर लकड़ी ढुलाई कराने के साथ भोजन लेकर आई पत्नी व बड़े पुत्र के सामने भी पीटा। छोडऩे के एवज में पांच हजार रुपये मांगे। पत्नी ने पड़ोसियों से दो हजार रुपये कर्ज लेकर दिए, तब उसे छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed