{"_id":"5e22e94c8ebc3e4b215876e0","slug":"police-arrested-two-accused-in-witness-murder-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गवाह की हत्या के बाद हरकत में आई पुलिस, दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गवाह की हत्या के बाद हरकत में आई पुलिस, दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Sat, 18 Jan 2020 04:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Jan 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में पीड़िता की मां व प्रत्यक्षदर्शी गवाह की हत्या के बाद कानपुर पुलिस जागी। चकेरी पुलिस ने दो आरोपितों को मुठभेड़ में शनिवार सुबह दबोच लिया। जबकि अभी भी सात आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पीड़िता की मां की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल मौसी का चकेरी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जाजमऊ निवासी साइकिल दुकानदार की नाबालिग बेटी से 2018 में क्षेत्र के दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपितों ने 9 जनवरी को घर पर हमला बोल दिया था। पीड़िता की मां और मौसी जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। इलाज के दौरान पीड़िता की मां की मौत हो गई।
पीड़िता की मां एफआईआर में वादी होने के साथ ही मुख्य गवाह भी थी। गवाह की मौत के बाद पुलिस अफसर हरकत में आए। शनिवार सुबह चकेरी पुलिस ने पुरानी चुंगी जाजमऊ के पास दुष्कर्म के प्रयास व पीड़िता की मां के हत्यारोपित परवेज उर्फ मिंटू और मोहम्मद आबिद को दबोच लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने दोनों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।