फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police and miscreants encounter in Fatehpur, a reward of 25 thousand rupees arrested, wanted in many cases of

Fatehpur: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, इन मामलों में था वांछित

Fri, 22 Jul 2022 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

औंग थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की कई वारदातों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वहीं, उसका एक साथी  अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 

विज्ञापन
Police and miscreants encounter in Fatehpur, a reward of 25 thousand rupees arrested, wanted in many cases of
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश और बरामद की गई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। 

विज्ञापन

थानाध्यक्ष बकेवर गिरेंद्र पाल सिंह रात को अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी पल्सर बाइक से उमर उर्फ लंबू निवासी कस्बा जहानाबाद अपने साथी नाजिम निवासी महोलिया थाना सांढ़ कानपुर के साथ औंग की तरफ जा रहा था। रोकने पर पुलिस पर फायर कर औंग की तरफ भाग निकला। सूचना पर  स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अनुरुद्ध द्विवेदी  और औंग पुलिस ने अपनी टीम के साथ बदमाशों को संग्राम सिंह की अमरूद की बगिया के पास घेर लिया। 

विज्ञापन

रोकने पर उमर ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से गोली चलाई गई। गोली 25 हजार के ईनामी उमर के पैर में लगी। वह घायल हो गया। उसका साथी नाजिम अंधेरे का फायदा उठाकर  भाग निकला। एसपी राजेश सिंह ने बताया कि उमर के विरुद्ध लूट चोरी के आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। यह शातिर किस्म का अपराधी है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। औंग थाने में पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बदमाश को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed