{"_id":"60a54dde8ebc3eaca0774f2e","slug":"police-alert-on-the-girl-suicide-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के इंतजार में धरने पर बैठी प्रेमिका: युवती ने दी आत्महत्या की चेतावनी, पुलिस सतर्क, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के इंतजार में धरने पर बैठी प्रेमिका: युवती ने दी आत्महत्या की चेतावनी, पुलिस सतर्क, ये है पूरा मामला
Wed, 19 May 2021 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 May 2021 11:15 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी करने की मांग पर अड़ी प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। जिसके बाद प्रेमी का परिवार घर पर ताला लगाकर भाग गए। अब युवती ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख में युवती की आत्महत्या की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के लिए गांव में दो सिपाही तैनात किए गए हैं। अभी भी युवती प्रेमी के घर के बाहर अकेली धरने पर बैठी है। प्रेमी परिजनों सहित गायब है। ग्रामीणों के सहयोग से युवती को खाना मिल रहा है।
इटावा जनपद की भरथना कोतवाली के एक गांव निवासी युवती पिछले सात दिन से पुलिस थाने और प्रेमी के घर के चक्कर लगा रही है। पुलिस उसे उसके प्रेमी के घर ग्राम नगला विशुना में छोड़ आई। पुलिस के लौटते ही प्रेमी अनुज परिजनों सहित मकान में ताला लगाकर गायब हो गया।
अब युवती मकान के बाहर प्रेमी के इंतजार में अकेली बैठी है। सोमवार को पुलिस प्रशासन के असहयोग के चलते युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने प्रेमी के परिजनों द्वारा मारपीट करने और आत्महत्या की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने गांव में प्रेमी के घर पर डेरा जमाए युवती की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
युवती यहां थाना क्षेत्र के नगला विशुना निवासी अनुज से शादी करने पर अड़ी हुई है। युवती के मुताबिक अनुज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। युवती 12 मई को अनुज के गांव आ गई थी। प्रेमिका को देख अनुज व परिजनों के होश उड़ गए। वो ताला लगाकर भाग गए थे।