फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

रूरा थाने में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण

Fri, 12 Feb 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
police
रूरा में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण करते एसपी केशव कुमार चौधरी मौजूद एएसपी, सीओ व अन्य। - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत गुरुवार को थाने में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण एसपी केशव चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मी से बात करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

एसपी ने हेल्प डेस्क इंचार्ज शकुंतला से पीड़िताओं की समस्याओं को सुनने के तरीके की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर कंप्यूटर व अन्य उपकरण भी दिए जा रहे हैं। इससे जनपद मुख्यालय स्तर से उनके कार्य की मॉनीटरिंग भी की जा सकेगी। महिला हेल्प डेस्क कक्ष में सुव्यवस्थित व अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। थाना प्रभारी श्याम जीत सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। वह अपनी बात को पुलिस के सामने सही तरीके से रख सकेंगी। उनकी बात सुनने के लिए अलग पारदर्शी चैंबर होगा। महिला पुलिस कर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगी। महिला कांस्टेबल की ड्यूटी क्रम से लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी का बनाया पेंसिल स्केच
रूरा कस्बा निवासी केंद्रीय विद्यालय के नौवीं के छात्र विवेक कुमार ने थाने में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी का हूबहू पेंसिल स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया। एसपी ने छात्र के हुनर की सराहना की। विवेक कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी सुरेश कुमार का बेटा है। इससे पूर्व भी कई हस्तियों के हूबहू पेंसिल स्केच बनाकर अपनी प्रतिभा दिखा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed