फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pole

त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का 27 दिसंबर को होगा प्रकाशन

Sun, 06 Dec 2020 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
pole
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 27 दिसंबर को सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद दावा व आपत्तियां ली जाएगी। 22 जनवरी 2021 को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम तय किया है। इसमें 26 दिसंबर तक कंप्यूटरीकृत मतदाता सूची बनाने का काम होगा। 27 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2021 तक आमजन मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकेंगे। इसी अवधि में दावा व आपत्तियां ली जाएंगी। एक जनवरी 2021 को 21 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं के दावे स्वीकार किए जाएंगे। वहीं 4 जनवरी 2021 से 11 जनवरी 2021 तक दावा व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 12 जनवरी से 21 जनवरी 2021 तक पूरक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 22 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed