{"_id":"5c9ba0d5bdec2213ff32c2ce","slug":"poisonous-liquor-case-kanpur-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत के कारोबार में इसने स्कूल बैग को बनाया हथियार, सामने आया शराब कांड का एक और सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के कारोबार में इसने स्कूल बैग को बनाया हथियार, सामने आया शराब कांड का एक और सच
Wed, 27 Mar 2019 09:42 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी राहुल कुशवाहा से पूछताछ में हुआ खुलासा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर शराब कांड के आरोपी राहुल कुशवाहा को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह पैदल और साइकिल से स्कूली बैग में रखकर शराब सप्लाई करता था। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
घाटमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि खदरी गांव निवासी राहुल का घर जेल में बंद शराब माफिया विमल कुशवाहा के घर के सामने है। पूछताछ में उसने बताया कि दो साल पहले ही वह विमल के कहने पर अवैध शराब के धंधे में शामिल हुआ था।

सौ से दौ रुपये में करता था सप्लाई
पुलिस के मुताबिक, वह शराब की बोतलें स्कूली बैग में रखकर पैदल या साइकिल से परचून की दुकानों तक पहुंचाता था। वह बीस साल का है, इसलिए पुलिस को उस पर शक नहीं होता था। राहुल बीए का छात्र है। उसने संचितपुर, खदरी और सुखइयापुरवा गांवों के कई लोगों के नाम बताए हैं, जो आरोपियों के साथ शामिल थे। इनमें से कई फरार हैं। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि राहुल को विमल हर दिन के हिसाब से पैसे देता था। कम माल सप्लाई होने पर सौ तो तीन से चार दुकानों पर सप्लाई करने पर दो सौ रुपये तक दिए जाते थे। कभी-कभी प्रति पौआ दस से 15 रुपए मिलते थे।
रिमांड अर्जी पर सुनवाई आज
घाटमपुर पुलिस ने शराब कांड के आरोपी राहुल व राजू यादव को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। बुधवार को इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने गुरुवार की तारीख तय की है।