फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Poisonous drinking water in the village and cancer patients in every home

यूपी: गांव में पीने का पानी बना जहर, हर घर में कैंसर के मरीज, स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

Fri, 19 Jul 2019 03:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jul 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
Poisonous drinking water in the village and cancer patients in every home
मरीज की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज में एक गांव ऐसा भी है जहां हर घर में कोई न कोई कैंसर का मरीज है। गांव में पीने का पानी जहर बन चुका है। हर साल 10 से 12 लोगों की मौत हो जाती है।  ग्रामीणों की शिकायत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेरा डाल दिया है।  

विज्ञापन


चिकित्सीय परीक्षण के साथ पानी के नमूने लिए हैं। जलालाबाद ब्लाक के गांव गदनपुर ठठिया के लोगों ने गुरुवार को सांसद सुब्रत पाठक को फोन कर गांव में कैंसर के प्रकोप की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल गांव में 10 से 12 लोगों की कैंसर से मौत हो जाती है।

विज्ञापन

सांसद के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम मोहन तिवारी चिकित्सीय टीम के साथ पहुंचे। गांव में गंदगी देखकर चिकित्सकों के होश उड़ गए। गांव के बीच में स्थित तालाब का पानी बेहद जहरीला हो गया है। जांच पड़ताल में टीम को करीब 30 मरीजों में मुंह में कैंसर के लक्षण मिले।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब साठ परिवार रहते है। हर घर में कोई न कोई कैंसर का मरीज है। पांच साल में करीब 45 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। टीम ने तालाब और नलों के पानी का सैंपल लिया है।

डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि, तालाब के पानी से कैंसर फैलने की आशंका है। जल्द पानी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके अलावा गांव में बीमार लोगों की काउंसलिंग और परीक्षण शुरू कर दिया गया है। गांव में जल्द सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed