फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PN Roy XI won the Rovers Cup trophy

Kanpur News: पीएन रॉय इलेवन ने जीती रोवर्स कप की ट्रॉफी

Wed, 23 Apr 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
PN Roy XI won the Rovers Cup trophy
ट्रॉफी के साथ विजेता पीएन राय इलेवन की टीम। - फोटो : संगठन
कानपुर।
विज्ञापन

रोवर्स क्लब अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को कृष्णा यादव के शतक से पीएन रॉय इलेवन ने आनंदेश्वर इलेवन को 22 रन से हराकर ट्रॉफी जीती।

कपिल कोचिंग सेंटर की ओर से जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मैच में पीएन रॉय इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दो विकेट पर 206 रन बनाए। इसमें कृष्णा यादव ने 71 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली, तो अनंत ने 80 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में वैदिक सिंह ने दो को आउट किया। वहीं, आनंदेश्वर इलेवन की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इसमें लविश गुप्ता ने 46 व विराट माहेश्वरी ने 43 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अखंड सेंगर ने तीन, मो. हमजा व कृष्णा शुक्ला ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शम्सी पैराडाइज ने स्पोर्टिंग जूनियर को 40 रन से हराया
शम्सी जूनियर टी-10 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार की रात शम्सी पैराडाइज ने शम्सी स्पोर्टिंग जूनियर को 40 रन से हराया। जाजमऊ स्थित निखत स्टेडियम में हुए मैच के बाद चेयरमैन आज्मी शहजर और आयोजक रागिब शकील ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed