फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PN Rai and Make My Trip XI won the matches

Kanpur News: पीएन राय और मेक माई ट्रिप इलेवन ने जीते मैच

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
PN Rai and Make My Trip XI won the matches
 इमरान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। - फोटो : संगठन
कानपुर। रोवर्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पीएन राय इलेवन और मेक माई ट्रिप इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। कपिल कोचिंग सेंटर की ओर से रोवर्स मैदान पर हुए पहले मैच में पीएन राय इलेवन ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बनाए।
विज्ञापन


इसमें कृष्णा यादव ने 88, अनंत कुमार ने 55 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में गौसिक सिंह व शुभम पाल ने एक-एक विकेट झटके। वहीं, प्रभाकर पांडेय इलेवन की पूरी टीम 24.2 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें तनय ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. हमजा ने तीन, प्रमोद सिंह व वेद प्रकाश ने दो-दो को आउट किया।
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया। दूसरे मैच में मेक माई ट्रिप इलेवन ने 25 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। इसमें इमरान खान ने नाबाद 100 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुराग, भोला, कुबेर व विहान ने एक-एक को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसबीएस जूनियर इलेवन की टीम 25 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन ही बना सकी। विहान ने 90 रन बनाए, तो गेंदबाजी में श्रेष्ठ, नितिन, अजितेश, आरिज ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच इमरान को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article