{"_id":"5d726eeb8ebc3e01767f3f5d","slug":"pm-will-now-come-to-kanpur-in-the-last-week-of-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम अब सितंबर के आखिरी हफ्ते में आएंगे कानपुर, नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम अब सितंबर के आखिरी हफ्ते में आएंगे कानपुर, नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में लेंगे हिस्सा
Sat, 07 Sep 2019 09:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा के समय में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। अब वह सितंबर के आखिरी सप्ताह में कानपुर आएंगे। अभी तक 15 से 17 सितंबर के बीच आने की बात थी। अब पता चला है कि पीएमओ से मोदी की कानपुर यात्रा को लेकर 26 से 30 सितंबर के बीच की नई तारीख दी गई है।
प्रधानमंत्री यहां पर नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के लिए फिलहाल चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर का चयन किया गया है। शुक्रवार को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने यहां आकर निरीक्षण किया।

टीम के प्रमुख एनएमसीजी के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. प्रवीन के साथ जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने सीएसए परिसर में कैलाश सभागार, वीसी कमेटी रूम और हैलीपैड का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री की देश के 11 मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक के संबंध में अभी तक दो स्थान चयनित किए गए हैं, जिसमें आईआईटी भी शामिल है। शाम को डा. प्रवीन और जिलाधिकारी ने कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा से मुलाकात कर पीएम आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की।
गंगा घाटों का सफाई अभियान तेज
प्रधानमंत्री की कानपुर यात्रा को देखते हुए गंगा घाटों का सफाई कार्य का काम तेज हो गया है। इसके साथ ही शहर के मुख्यमार्गों पर सफाई, बिजली, सड़क की व्यवस्था ठीक करने की टीम लगा दी गई है। जल्द ही गंगा बैराज पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी जाएगी।