पीएम माेदी ने कहा, यूपी में सबसे ज्यादा गैंगरेप, कट्टाें का चलता है यहां राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा, यूपी में थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं। मोदी ने कहा यहां हमारी सरकार आई तो पांच साल के भीतर सारी समस्याएं खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा, यहां सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। यहां सबसे ज्यादा गैंगरेप होते हैं।
मोदी ने सपा मुखिया से सवाल किया, आप तो परिवार वाले हो, परिवारवाद वाले हो, यूपी को आप अपना परिवार नहीं मानते क्या? माताओं-बहनों के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी होती है।
जनसभा काे संबाेधित करते हुए मोदी ने कहा, यहां गैरकानूनी हथियारों की फायरिंग से तीन हजार लोगों की हत्या होती है। यहां कट्टे का राज चलता है। क्या पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा, अगर घुड़सवार सही हो तो घोड़ा सही दिशा में चलता है। मोदी ने कहा, पूरे हिंदुस्तान में 20 प्रतिशत से ज्यादा दलित उत्पीड़न की घटनाएं यूपी में होती हैं। उन्होंने कहा, गैर कानूनी खनन यहां का मुख्य कारोबार है। कहा कि अगर कोई पत्रकार या संगठन आवाज उठा दे तो उसके जिंदा रहने की भी गारंटी नहीं। कभी-कभी तो थाने से फोन जाता है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।
पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्पपत्र को दोहराया। मोदी ने कहा, 11 मार्च को बीजेपी की सरकार बनेगी, शपथ के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के कर्ज माफी का निर्णय कराऊंगा, ये जिम्मेदारी मैं लेता हूं। उन्होंने कहा, हमारे देश में एक बार महंगाई बढ़े तो घटती नहीं, धीरे-धीरे लोगों को आदत भी हो जाती है। सिर्फ चौ. चरण सिंह के समय में खाद के दाम कम हुए थे। 70 साल में किसी सरकार में दाम कम नहीं हुए लेकिन मैं प्रधानमंत्री बना तो डीएपी का दाम कम कर दिया गया।
इसके पहले उन्हाेंने यहां भारी भीड़ देख कहा कि 2014 में मैं हरदोई आया था तब यहां इससे एक चौथाई लोग भी नहीं थे, आज ऐसा लग रहा है कि केसरिया समंदर है।
उन्होंने कहा, भाइयों बहनों सवा सौ करोड़ लोगों का प्यार बोलता है। यूपी में जिन दो चरण का मतदान हुआ उसमें भारी मतदान हुआ। सभी तरह के अनुमान लगाने वालों ने कह दिया है कि भाजपा का घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, पहले चरण में बीजेपी को भारी मात्रा में वोट देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा, आज दुनिया का कोई अखबार ऐसा नहीं है जिसने भारत के वैज्ञानिकों की 104 सैटेलाइट छोड़ने के लिए तारीफ न की हो। सारा हिंदुस्तान गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का हर कोई प्रयास कर रहा है। दे्श आगे बढ़ जाए और यूपी पीछे रह जाए तो चलेगा क्या?
मोदी ने कहा, भगवान कृष्ण यूपी में पैदा हुए और गुजरात को उन्होंने कर्मभूमि बनाया और मैं गुजरात में पैदा हुआ यूपी में काम करूंगा। उन्होंने कहा यूपी ने मुझे गोद लिया और मैं ऐसा बेटा नहीं जो अपने माई-बाप को यूं ही छोड़ दूं। कहा कि यूपी मेरा माई-बाप है मैं गोद लिया बेटा होने के बावजूद इसकी सेवा करूंगा।
माेदी ने एलईडी बल्ब का जिक्र करते हुए ऊर्जा बचत की बात कही। बाेले, ये बल्ब लगा दो तो घर का बिजली का बिल कम आता है। तकरीबन 250 से 300 रुपए की बचत होती है जिसमें कम से कम घर के बच्चे का दूध आ सकता है। मैंने 20 करोड़ से ज्यादा घरों में एलईडी बल्ब पहुंचाया। जिससे 11 हजार करोड़ की बचत हुई। हरदोई में अकेले सवा लाख एलईडी बल्ब पहुंचे हैं।
माेदी ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार गरीब परिवार काे मुफ्त में बिजली दे रही है। लेकिन अखिलेश सरकार नाकाम है वो गरीबों को बिजली नहीं देना चाहती।
पीएम माेदी ने नाेटबंदी काे साहसिक कदम बताया। बाेले, हमने नोटबंदी का निर्णय 8 नंवबर की रात 8 बजे लिया ताे लुटेरों को पता चल गया कि अब गरीबों का कोई लाल आया। जो अब गरीबों को लुटने नहीं देगा। जिन्होंने 70 सालों तक गरीबोंं को लूटा है अब उन्हें सब लौटाना ही होगा। 70 साल से दीमक की तरह भ्रष्टाचार इस देश को खा रहा है। मैंने नोटबंदी से इसका सफाया करने का रास्ता बनाया। जो बिस्तर के नीचे नोट छिपाकर रखते थे, बाथरूम में नोट दबाकर रखते थे अब उनसे हिसाब लूंगा। एक एक से हिसाब लेकर रहूंगा।
इंटरव्यू में मलाई खाने वालों की लगाई क्लास पहले इंटरव्यू खूब पैसा चलता था। लोग भी नौकरी के लिए पैसे देते थे। अब ऐसा नहीं होगा। जिस किसी का नौकरी पर हक होगा वह नौकरी पाएगा और किसी को कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके लिए वर्ग-3 और वर्ग-4 की नौकरियों में इंटरव्यू ही हटा दिया है। परिक्षा दें और योग्यता के आधार पर नौकरी पाइए। वन रैंक वन पैशन 12 हजार करोड़ की लागत आई लेकिन जिसका हक है उन्हें हक दिया। भाजपा ने वन रैंक वन पैंशन दिलाया।