फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi will be active till age of 75 in politics

... केवल 9 साल तक और राजनीति करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!

Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
pm modi will be active till age of 75 in politics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांसद साक्षी महाराज
कानपुर के चौबेपुर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हर क्षेत्र में सेवानिवृत्त की एक आयु सीमा अवधि है लेकिन राजनीति में ऐसा कुछ नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में भी 75 साल तक की आयु सीमा निर्धारित कर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

ऐसे में मोदी प्रशंसकों में यही विचार उठेंगे कि प्रधानमंत्री क्या अब 9 साल तक और राजनीति करेंगे। उसके बाद क्या होगा। नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वाडनगर,गुजरात में हुआ था। जन्मतिथि के अनुसार मोदी की वर्तमान आयु 66 वर्ष है। उनके द्वारा निर्धारित राजनीति में रिटायरमेन्ट की सीमा 75 साल है। ऐसे में राजनीति में अब केवल 9 साल का समय ही बचा है प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के पास।  
विज्ञापन

‘अखिलेश का विकास रथ, चलते ही हो गया पंचर’

pm modi will be active till age of 75 in politics
साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने शनिवार को कानपुर में कहा कि मना करने के बाद भी उन्नाव आ रहे सीएम अखिलेश यादव का विकास रथ आने से पहले ही पंचर हो गया। ढाई साल में केंद्र सरकार ने जनता से किए गए अपने अधिकांश वायदे पूरे कर चुकी है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व की वजह से संभव हुआ है। कस्बे के पंडित श्रीनारायण पांडे इंटर कालेज में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सांसद साक्षी महराज मुख्यअतिथि थे। आतंकवाद पर उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों से जो नहीं हो सका वह देश के पीएम और देश की सेना ने कर दिखाया है। यही कारण है कि विश्व में आज नरेंद्र मोदी का एक विशेष स्थान बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed