फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi reached kanpur airport for kannauj rally in lok sabha election 2019

विपक्ष चाहे जितना प्रयास कर ले, फिर से मोदी ही आएगा: कन्नौज में प्रधानमंत्री

Sat, 27 Apr 2019 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
pm modi reached kanpur airport for kannauj rally in lok sabha election 2019
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में रैली स्थल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले भारत माता की जय के नारे लगवाए। पीएम मोदी ने कहा इतनी तेज धूप में हजारों की भीड़ देखकर कहा कि मैं आप लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इतनी तेज धूप के बाद भी आप मुझ से मिलने आए हैं। मैं इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा। 
विज्ञापन


11:52 बजे- आज पूरा देश मोदी के लिए दुआ मांग रहा है। सभी लोग एकमत हो कर कह रहे हैं कि महामिलावटी लोगों ने मोदी को 100 गाली दी है। आतंकवाद को एक भी गाली नहीं दी। सपा-बसपा वाले बताएं कि आप आतंकवाद से डरते हैं क्या।
विज्ञापन




11:53 बजे- सपा बसपा के अवसरवाद को भी देश की जनता अच्छी तरह पहचानती है। ये मत भूलिए तिर्वा में समाजवादी पार्टी में कैसे बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। ये बसपा ने भुला दिया है। सत्ता के लिए कुर्सी के लिए बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों को मायावती गले लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11:55 बजे- पीएम बोले हम देश में केसरिया क्रांति करना चाहते हैं। हिंदू विरोधी लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं केसरिया रंग सुनकर। वो रात तक मेरे बाल नोचने लगेंगे। केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक है। हम देश में ऊर्जा की क्रांति लाएंगे।

11:58 बजे- केसरिया रंग ऊर्जा क्रांति का संदेश देता है। सफेद शांति का संदेश देता है। हरा रंग ग्रीन रिवॉल्यूशन की प्रेरणा देता है। नीला रंग ब्लू रिवॉल्यूशन क्रांति का संदेश देता है। इस प्रकार से तिरंगे के रंगों का संदेश लेकर देश में क्रांति लाना चाहते हैं।

12:01 बजे- पंच पथ पर 2022 आजादी के 75 साल बाद तिरंगे से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आपका ये चौकीदार द्वारिकाधीश की नगरी से यहां आया है। मैं उस धरती से आया हूं जहां कृष्ण भगवान ने अपना शरीर छोड़ दिया आज उस धरती पर आया हूं जहां कृष्ण ने जन्म लिया।

12:05 बजे- पशुधन की देखभाल के लिए सरकार द्वारा गौवंश योजना पर काम किया जा रहा है। पशु धन के साथ-साथ किसानों की दशा को ऊपर उठाने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। मै इंफ्रस्टेक्चर खड़ा करना चाहता हूं।

12:07 बजे- पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा देश में कुछ ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग है जो आलू से सोना बना सकते हैं। न ही हम ये कर सकते हैं और न ही ये वादा कर सकते हैं। भाजपा संभव कार्य करेंगी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ये सरकार प्रयासरत है।


12:09 बजे- पीएम बोले- विपक्षियों का धंधा- 'जात-पात जपना जनता का माल अपना' चुनाव के दौरान ये पार्टियां मोदी की जात का राग अलापना शुरू कर देती हैं। मैं बहन जी का आभारी हूं, अखिलेश का आभारी हूं, कांग्रेस का आभारी हूं साथ ही महामिलावटियों का आभारी हूं कि वो मेरी जात बताकर पिछड़ी जाति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। महामिलावटी लोग मुझे जाति की राजनीति नहीं करनी पिछड़े देश को आगे बढ़ाना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed