फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi praises this 12-year-old girl, know what has been done by Kavya of Kanpur

सफलता: पीएम मोदी ने की 12 साल की इस बच्ची की तारीफ, जानिए ऐसा क्या कारनामा किया है कानपुर की काव्या ने

Tue, 17 Aug 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिनेश प्रताप सिंह ‘गौरव’, अमर उजाला, कानपुर
दिनेश प्रताप सिंह ‘गौरव’, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

काव्या ने अपने लेख में घाटमपुर क्षेत्र के एक ऐसे मंदिर का जिक्र किया है, जहां आजादी से ठीक एक दिन पहले अंग्रेजों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इन सभी अंग्रेजों को मार गिराया गया था।

विज्ञापन
PM Modi praises this 12-year-old girl, know what has been done by Kavya of Kanpur
परिजनों के साथ काव्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी के आंदोलन के अनछुए पहलुओं को अपने लेख से उजागर करने वाली आठवीं की छात्रा काव्या ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे मेल कर तारीफ की है। 12 साल की काव्या ने ऑनलाइन हुई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। कुल 75 ऐसे प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जिनके लेखों में आजादी से जुड़े आंदोलनों की नई जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन


काव्या ने अपने लेख में घाटमपुर क्षेत्र के एक ऐसे मंदिर का जिक्र किया है, जहां आजादी से ठीक एक दिन पहले अंग्रेजों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इन सभी अंग्रेजों को मार गिराया गया था। भारत सरकार व एनबीटी (नेशनल बुक्स ट्रस्ट) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव मनाया है। इसमें 30 वर्ष तक की आयु के लेखकों के लिए ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


इसमें आजादी के आंदोलनों के ऐसे स्थान और व्यक्ति के बारे में लेख लिखना था, जिसके बारे में लोग न जानते हों और इसकी जानकारी इंटरनेट पर भी न हो। इस प्रतियोगिता में विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी शामिल होने का मौका दिया गया। 75वें स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से 75 प्रतिभागियों को चुना गया है, जो अनछुए पहलुओं को उजागर करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

PM Modi praises this 12-year-old girl, know what has been done by Kavya of Kanpur
काव्या - फोटो : amar ujala
मूल रूप से जवाहर नगर पश्चिमी घाटमपुर की रहने वाली और नवोदय विद्यालय जलालपुर नागिन (कानपुर देहात) की छात्रा काव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने खुद छात्रा को मेल कर बधाई दी है। कहा कि विश्वास नहीं होता कि आजादी पर 12 साल की बेटी ने ऐसा लेख लिखा। बहुत कम उम्र में आजादी आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 

आजादी की पूर्व संध्या पर एक मंदिर में हुई थी जंग
छात्रा ने अपने लेख में घाटमपुर क्षेत्र के एक मंदिर का जिक्र किया है। छात्रा के लेख के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त 1947) पर देश आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था। भारतीय अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई खत्म मान चुके थे। लेख के मुताबिक इसी बीच घाटमपुर क्षेत्र के जंगल में स्थित प्राचीन मंदिर में अंग्रेजों के छिपे होने की भनक लगी।

अंग्रेजों ने खुद को घिरा देख आंदोलनकारियों पर हमला कर दिया। इसमें कई भारतीय शहीद हुए और सभी अंग्रेज भी मारे गए। लेख के अनुसार इस घटनाक्रम को उस वक्त इसलिए छिपाया गया कि आजादी के जश्न में कोई व्यवधान न पड़े। लोगों में निराशा का भाव न पैदा हो। इसके बाद मंदिर में हुआ आंदोलन गुम हो गया। छात्रा के लेख को एनबीटी व और भारत सरकार के चयन बोर्ड ने पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed