फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi on triple talak

'तीन तलाक' के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कही 'मन की बात'

Wed, 26 Oct 2016 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 08:20 AM IST
विज्ञापन
pm modi on triple talak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महोबा में परिवर्तन महारैली में तीन तलाक के मुद्दे पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कही। उन्होंने मीडिया को राय देते हुए कहा, साम्प्रदायिक आधार पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मीडिया इस मुद्दे को बजाय राजनीतिक और साम्प्रदायिक रंग देने के कुरान के ज्ञाताओंं को बैठाकर इस पर सार्थक चर्चा करवाए।
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक कहकर उनका जीवन बर्बाद नहीं किया जा सकता है। मुसलमान औरतों को संविधान के तहत न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। आगे जोड़ते हुए उन्होंने साफ किया कि इस विषय पर जब सुप्रीम कोर्ट ने हमारा रुख पूछा तो हमने साफ लहजे में कहा था मुस्लिम माताओं और बहनों पर अन्याय नहीं होना चाहिए। मोदी ने सवाल किया.. आखिर उनका गुनाह क्या है... कोई ऐसे ही फोन पर तीन तलाक कह दे और उसकी जिंदगी तबाह हो जाए। क्या मुसलमान बहनों को समानता का अधिकार नहीं मिलना चाहिये।
विज्ञापन


मोदी बोले, तीन तलाक के मुद्दे पर देश की कुछ पार्टियां वोट बैंक की भूख में 21वीं सदी में मुस्लिम औरतों से अन्याय करने पर तुली हैं। पीएम ने यह भी कहा कि तीन तलाक को हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा कतई न बनने दिया जाए। इस संवेदनशील मामले को राजनीति से ना जोड़ा जाए। मोदी ने कहा कि चुनाव और राजनीति अपनी जगह होती है लेकिन हिन्दुस्तान की मुसलमान औरतों को उनका हक दिलाना संविधान के तहत हमारी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed