{"_id":"5a2798254f1c1b6a678c013a","slug":"pm-modi-gives-responsibility-for-gujarat-election-to-this-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM माेदी ने इन्हें साैंपी खास जिम्मेदारी पूर्वांचल से जुड़े मतदाताअाें काे एकजुट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM माेदी ने इन्हें साैंपी खास जिम्मेदारी पूर्वांचल से जुड़े मतदाताअाें काे एकजुट करने की तैयारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रमिला पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी निकाय चुनाव में कानपुर सीट से महापाैर बनी प्रमिला पांडेय काे प्रदेश के लाेग रिवाल्वर चाची अाैर युवा दादी के नाम से बुलाते हैं। कानपुर में अपनी जीत दर्ज करने के बाद पीएम माेदी से मिलने पहुंची ताे उन्हें गुजरात चुनाव के लिए एक खास जिम्मेदारी साैंप दी गई।
प्रमिला पांडेय जब पीएम माेदी से मिलने दिल्ली पहुंची
प्रमिला पांडेय
गुजरात चुनाव को लेकर इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। शहर की नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय जब पीएम माेदी से मिलने दिल्ली पहुंची ताे गुजरात चुनाव के लिए उन्हें एक खास जिम्मेदारी साैंप दी गई।
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब वाे भाजपा का प्रचार करेंगी
प्रमिला पांडेय
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब वाे भाजपा का प्रचार करेंगी। गुजरात में पूर्वांचल से जुड़े मतदाताअाें काे एकजुट करने के लिये उन्हे तैयार किया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद वह गुजरात रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल से जुड़े मतदाताओं के बीच जाकर पार्टी के लिए प्रचार करेंगी
प्रमिला पांडेय
भाजपा से जुड़े प्रदेश के दूसरे महापौर के साथ प्रमिला को प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर गुजरात भेजा गया है। वहां पर वह यूपी के पूर्वांचल से जुड़े मतदाताओं के बीच जाकर पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। वह वहां पर 11 दिसंबर तक रह सकती हैं।
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग ने भाजपा का समर्थन किया है
प्रमिला पांडेय
प्रमिला ने बताया कि वहां पहुंचने पर उन्हें किस क्षेत्र में जाकर प्रचार करना है, इसके बारे में बताया जाएगा। प्रमिला और प्रदेश के दूसरे नवनिर्वाचित महापौर को सूरत व अन्य महानगरों में ले जाने का मकसद यह बताना है कि जीएसटी को लेकर यूपी के बड़े शहरों में व्यापारी वर्ग ने भाजपा का समर्थन किया है। उनमें भाजपा के प्रति नाराजगी नहीं है।