फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi coming for rally in mahoba ticket aspirant gathering crowd

आ रहे हैं मोदी जी, भीड़ जुटाने में जमकर पसीना बहा रहे टिकट के दावेदार

Fri, 21 Oct 2016 09:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
pm modi coming for rally in mahoba ticket aspirant gathering crowd
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्तूबर को बुंदेलखंड के महोबा में रैली है। इसमें भीड़ जुटाने के लिए मानिकपुर व चित्रकूट विधानसभा से टिकट मांगने वालों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए गांवों का दौरा किया जा रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष सहित पूरी टीम रैली को सफल बनाने के लिए ताबड़तोड़ बैठक करते फिर रहे हैं।  

विज्ञापन

 

2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बुंदेलखंड के महोबा में पीएम की रैली है। इस रैली में 20 हजार की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों पर है। प्रत्याशी चुनाव के पहले टिकट पक्का करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। गांव-गांव चक्कर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया जा रहा  है।

विज्ञापन


यही नहीं टिकट की दावेदारी में लगे लोगों की महिलाएं भी अपने पति की मदद करने के लिए महिलाओं से मिलकर रैली में जाने की अपील कर रही हैं। ये लोग सुबह से शाम तक गाड़ियों में बैठ कर गांव गांव का दौरा कर रहीं है। भाजपा से टिकट पाने की आस में प्रत्याशी अपनी भीड़ अलग दिखाने के लिए खुद के वाहन बुक कर बैनर व पोस्टर बनवना शुरू कर दिया है। गांवों में पहुंचकर सार्जिकल स्ट्राइक का भी प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों में जोश भरने की कवायद की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक भीड़ पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर्व  नजदीक होने व रबी की फसल की बुवाई चालू हो जाने से रैली में भीड़ जुटाने में भाजपाइयों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीपावली होने के कारण लोग घरों की सफाई पुताई में लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed