फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plea made to ASP and DM to register an FIR regarding daughter's death.

Kanpur News: बेटी की मौत पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एएसपी व डीएम से गुहार

Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Plea made to ASP and DM to register an FIR regarding daughter's death.
बरौर। थाना के अरहरियामऊ में महिला की मौत पर प्राथमिकी नहीं दर्ज किए जाने पर मृतका के पिता ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर फरियाद की। बरौर निवासी शंकर ने बताया कि पुत्री प्रीती की शादी 29 नवंबर 2017 में अरहरियामऊ निवासी सुभाष के साथ की थी। उसके आठ वर्षीय पुत्र और एक दो वर्षीय व दूसरी छह माह की पुत्री है। सुसरालीजन हमेशा झगड़ा कर मारपीट करते रहे हैं। कई बार जाकर आपसी समझौता भी कराया लेकिन ससुरालीजनों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार को पुत्री की मौत हो गई। उसने बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है। जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। बिसरा सुरक्षित किया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed