फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players tasted their favorite starters, Bangladesh team liking hospitality, Indian players liking dal-rice

खिलाड़ियों ने चखा लजीज स्टार्टर: बांग्लादेश की टीम को पसंद आई मेहमान नवाजी, भारतीय खिलाड़ियों को भाया दाल-चावल

Wed, 25 Sep 2024 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2024 10:21 PM IST
सार

Kanpur News: 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है। बुधवार को अभ्यास के बाद खिलाड़ियों ने पसंदीदा स्टार्टर चखा। अधिकतर खिलाड़ी कमरे में ही समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन
Players tasted their favorite starters, Bangladesh team liking hospitality, Indian players liking dal-rice
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्ट मैच के लिए शहर आए भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अभ्यास के बाद अपने पसंदीदा स्टार्टर का स्वाद चखा। वहीं, जिम के बाद स्विमिंग भी की। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पसंदीदा डिमसम ऑर्डर किए तो उनके साथ ही गौतम गंभीर ने भी बीटरूट डिमसम खाए। बीटरूट डिमसम दिल्ली में विराट कोहली के रेस्टोरेंट की स्पेशल डिशेज में से एक हैं।
विज्ञापन


लैंडमार्क होटल के शेफ बलराम सिंह ने बताया कि बीटरूट डिमसम एक हेल्दी डिश है, जिसमें हमने आलू स्टार्च और बीटरूट के साथ हेल्दी सामग्री का प्रयोग किया है। विराट को डिमसम काफी पसंद है। मैनेजर शैलेंद्र यादव ने बताया कि टीमों ने जिम करने के बाद स्विमिंग भी की और टॉप फ्लोर के रेस्टोरेंट में डिनर किया। अधिकतर खिलाड़ी अपना समय कमरे में ही बिता रहे हैं। शाम के समय खाने के लिए वे रूफ टॉप पर बने वायु रेस्टोरेंट में जरूर गए।
विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम को पसंद आ रही मेहमान नवाजी
बांग्लादेश की टीम को शहर और यहां की मेहमान नवाजी काफी भा रही है। होटल से लेकर ग्रीनपार्क तक में वे हर व्यवस्था को देखकर खुश हुए। होटल में पहले दिन उन्होंने बुफे में जाकर खाना खाया और एक दूसरे के साथ बातचीत और हंसी मजाक करते रहे। शेफ बलराम ने बताया कि टीम का व्यवहार स्टाफ के साथ बहुत ही सौम्य और शालीन है। वे हर अच्छी बात पर तुरंत ही थैंक्यू जरूर बोल रहे हैं। बुधवार को बांग्लादेश की टीम ने मछली, आलू कोफ्ते और मटन गिलावटी का ऑर्डर दिया। वे ज्यादातर नॉन वेज खाना पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों को पसंद आ रहा दाल-चावल
होटल में भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी दाल और चावल खाना पसंद कर रहे हैं। शेफ बलराम ने बताया कि अधिकतर खिलाड़ियों ने बुधवार को डिनर में पीली दाल-चावल ही ऑर्डर किए। इसके अलावा तंदूरी ब्रोकली और भिंडी भी खिलाड़ियों ने खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed