{"_id":"68ed67e3b34e038ac003c3e0","slug":"players-from-andhra-pradesh-and-uttar-pradesh-sweated-it-out-in-the-nets-for-the-ranji-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133173-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के लिए आंध्र प्रदेश व यूपी के खिलाड़ियों ने नेट्स पर बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के लिए आंध्र प्रदेश व यूपी के खिलाड़ियों ने नेट्स पर बहाया पसीना
विज्ञापन
रणजी मैच के लिए अभ्यास करते रिंकू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
रणजी ट्रॉफी के लिए आंध्र प्रदेश व यूपी के खिलाड़ियों ने नेट्स पर बहाया पसीना कानपुर। बीसीसीआई की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी 15 अक्तूबर से शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश की टीम अपने घरेलू मैदान ग्रीनपार्क स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।
मुकाबले से पहले सोमवार को दोनों टीमों ने नेट्स पर अभ्यास किया। पहले दिन आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी पिच की स्थिति और व्यवहार को समझने में लगे रहे। बल्लेबाज अश्विन, करन, श्रीकर भरत और सौरभ कुमार ने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी अभ्यास किया जबकि टीम के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने विकेट को परखा।
उत्तर प्रदेश की टीम ने मुख्य कोच अरविंद कपूर और सहायक कोच मो. आमिर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। कप्तान करण शर्मा, रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग और माधव कौशिक ने नेट्स पर बल्लेबाजी की जबकि गेंदबाज शिवम मावी, कुनाल त्यागी, आकिब खान, प्रशांतवीर, विजय कुमार और विप्रराज ने सटीक गेंदबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को स्लिप कैचिंग, थ्रोइंग और फील्डिंग की विशेष ड्रिल कराई गई। मंगलवार को भी दोनों टीमें अभ्यास के लिए उतरेंगी और संभावित प्लेइंग इलेवन पर विचार होगा।